औरैया। फर्स्ट स्माइल स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा आम जनमानस के कल्याणार्थ निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, बीपी, शुगर जांच एवं प्राथमिक परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं पोषण किट वितरित की गईं।
चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का निरंतर आयोजन करता रहेगा।