दान वापसी नीति
फर्स्ट स्माइल स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी धर्मार्थ ट्रस्ट है। संस्था में दिया गया दान स्वैच्छिक होता है और इसका उपयोग सामाजिक कार्यों में किया जाता है। तकनीकी त्रुटि या डुप्लीकेट भुगतान के मामलों के समाधान के लिए एक स्पष्ट रिफंड नीति निर्धारित की गई है।
विशेष परिस्थितियां
यदि तकनीकी त्रुटि के कारण किसी दानदाता के खाते से गलती से दो बार राशि कट जाती है अथवा अनधिकृत भुगतान हो जाता है, तो उचित सत्यापन के पश्चात रिफंड पर विचार किया जा सकता है। ऐसा अनुरोध लेन-देन की तिथि से 7 दिनों के भीतर प्रमाण सहित प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
रिफंड प्रक्रिया
किसी तकनीकी त्रुटि अथवा दोहरे भुगतान के मामले में रिफंड के लिए कृपया लेनदेन के प्रमाण सहित 7 दिनों के भीतर admin@firstsmileskill.in पर ईमेल करें अथवा +91 9818398199 पर संपर्क करें।
कर छूट और वैधानिक नियम
सरकारी वित्तीय नियमों के अनुसार, जिस दान के लिए 80G कर छूट प्रमाणपत्र जारी किया जा चुका है, उसकी वापसी संभव नहीं है। दानदाताओं से अनुरोध है कि वे भुगतान से पूर्व विवरण की जांच कर लें।