औरैया। फर्स्ट स्माइल स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा गोविंद नगर, दिबियापुर रोड, औरैया में ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को बेसिक कंप्यूटर, डेटा एंट्री, इंटरनेट साक्षरता और व्यावहारिक व्यावसायिक कौशल सिखाना है ताकि वे रोजगार और स्वरोजगार के योग्य बन सकें।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रशिक्षुओं को संस्था द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे और विभिन्न उद्योगों में रोजगार प्राप्त करने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।