औरैया। महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फर्स्ट स्माइल स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन ने ग्रामीण अंचल की महिलाओं एवं युवतियों के लिए निःशुल्क सिलाई, कढ़ाई एवं क्राफ्ट प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में महिलाओं को अत्याधुनिक सिलाई मशीनों पर परिधान निर्माण, कटिंग और हस्तशिल्प का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संस्था का संकल्प है कि हर परिवार की महिला आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने, जिससे समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।