प्रिय साथियों एवं सम्मानित शुभचिंतकों,
फर्स्ट स्माइल स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन की स्थापना का मूल ध्येय समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास, शिक्षा, कौशल और सम्मान के अवसर पहुँचाना है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि सच्ची समाज सेवा केवल आर्थिक सहायता देने में नहीं, बल्कि लोगों को हुनरमंद बनाकर अपने पैरों पर खड़ा करने में है।
जब एक युवा रोजगारपरक हुनर सीखता है, एक महिला सिलाई मशीन के माध्यम से अपनी आजीविका शुरू करती है, या एक निर्धन बच्चे के हाथ में स्कूल बैग आता है—तो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका पूरा परिवार सशक्त होता है।
फाउंडेशन का उद्देश्य औरैया से लेकर पूरे प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान की अलख जगाना है। आइए, इस पुनीत सामाजिक महायज्ञ में हमारे साथ जुड़ें और हर जरूरतमंद के चेहरे पर 'पहली मुस्कान' लाने का माध्यम बनें।
— मनोज कुमार
संस्थापक एवं अध्यक्ष
फर्स्ट स्माइल स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन
पंजीकृत कार्यालय: गोविंद नगर, दिबियापुर रोड, औरैया, उत्तर प्रदेश – 206122